ललितपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, ललितपुर के प्राचार्य डॉ.
मयंक कुमार शुक्ला ने समस्त देशवासियों, चिकित्सकों, मेडिकल स्टाफ, विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज परिसर को तिरंगे की आकर्षक रोशनी और देशभक्ति की सजावट से सजाया गया।
परिसर में स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।डॉ.
मयंक कुमार शुक्ला ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता हमारे लिए गौरव के साथ-साथ देश के प्रति जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।
उन्होंने सभी से राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने के साथ अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल स्वास्थ्य सेवा नहीं बल्कि मानव सेवा और राष्ट्र सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है।
स्वस्थ समाज के निर्माण में चिकित्सकों, मेडिकल स्टाफ और प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है।स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व पर ललितपुर मेडिकल कॉलेज की ओर से देशवासियों को देशभक्ति, एकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया।रिपोर्ट - मनोज जैन | LNN-न्यूज़ ब्यूरो