विदिशा की स्वर्णकार कॉलोनी स्थित प्रज्ञा पीठ में गुरुदेव के 100वें वर्ष पर संकल्प समीक्षा गोष्ठी का आयोजन, माताजी भगवती देवी शर्मा का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया गया

विदिशा में गायत्री परिवार द्वारा संकल्प समीक्षा गोष्ठी का आयोजन, त्रिवेणी संगम के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

विदिशा में वंदनीय माताजी भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष, अखंड ज्योति प्रज्ज्वलन शताब्दी वर्ष और परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के आध्यात्मिक जीवन के 100 वर्ष पूर्ण होने के त्रिवेणी संगम के उपलक्ष्य में गायत्री परिवार जिला विदिशा द्वारा एक संकल्प समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।

प्रादेशिक अध्यक्ष मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति लायन अरुण कुमार सोनी ने जानकारी दी कि यह गोष्ठी गायत्री प्रज्ञा पीठ, विदिशा में प्रातः 10 बजे से आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में जिले की विभिन्न तहसीलों के समन्वयक, जिला मंडलों के संयोजक, प्रज्ञा मंडलों के प्रमुख, ट्रस्टीगण और वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ देव मंच पूजन के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया गया और गुरु वंदना के माध्यम से कार्यक्रम स्थल का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन जिला समन्वयक संगठन मुकेश तिवारी ने दिया। मंचासीन पदाधिकारियों ने संगठन के कार्यों की समीक्षा करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान अहंकार से दूर रहकर सेवा कार्य करने और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया गया।

गोष्ठी में भोपाल उपजोन के समन्वयक रघुनाथ प्रसाद हजारी, सह समन्वयक सुरेश श्रीवास्तव, उपजोन सह समन्वयक एवं जिला प्रभारी डॉ. वी.वी. गुप्ता, सह प्रभारी वीरेश्वर, प्रज्ञा पीठ के मुख्य प्रबंधक मुकेश श्रीवास्तव, शक्तिपीठ सह समन्वयक एवं जिला ट्रस्टी एस.एस. भदौरिया, जिला ट्रस्टी श्रीराम कटियार और आर.के. गुप्ता सहित जिला एवं तहसील स्तर के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश अभिलाषी की भी विशेष उपस्थिति रही।

विदिशा की स्वर्णकार कॉलोनी स्थित प्रज्ञा पीठ में गुरुदेव के 100वें वर्ष पर संकल्प समीक्षा गोष्ठी का आयोजन, माताजी भगवती देवी
विदिशा की स्वर्णकार कॉलोनी स्थित प्रज्ञा पीठ में गुरुदेव के 100वें वर्ष पर संकल्प समीक्षा गोष्ठी का आयोजन, माताजी भगवती देवी

लेखक के बारे में

शोभित जैन

@jainshobhit5

विदिशा REPORTER

0 फॉलोअर्स